बीते कई दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर मीडिया में कई ख़बरें चल रही थी. आपको बता दें कि इन दोनों के अफेयर को लगभग 3 साल हो चुके हैं. मीडिया में खबर थी कि जल्द ही अनुष्का और विराट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. विराट कोहली गुप-चुप तरीके से इटली में 11 दिसंबर को शादी कर चुके हैं.
विराट और अनुष्का ने अपनी शादी के लिए इटली में जो जगह चुनी वो बेहद ही ख़ास है. उसकी खासियत और एक रात का किराया जानकर आप भी अपना सर पकड़ लेंगे. बता दें कि दोनों ने अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए साउथ इटली स्थित टस्कनी के बॉर्गो फिनोक्यिोतो के लग्जरी रिजॉर्ट को चुना. यह जगह फ्लोरेंस से लगभग 100 किलोमीटर दूर एक हिस्ट्रॉरिक संपत्ति है. यह रिसॉर्ट्स सेलेब्रिटीज के लिए बेहद ही ख़ास माना जाता है. यहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भी छुट्टियाँ मनाने पहुंचे थे.
जानें एक रात की कीमत
गौरतलब है कि इटली की यह फेमस जगह 800 साल पुराना एक गाँव था जिसे रिसॉर्ट्स बनाया गया. इस रिसॉर्ट्स के मालिक जॉन फिलिप्स ने साल 2001 में इसे ख़रीदा था. इस जगह को खरीदने के बाद एक सुंदर लुक देने के लिए उन्हें लगभग 8 साल लगे थे. बताया गया है कि यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिसॉर्ट्स है. जिसकी एक रात की कीमत 13.5 लाख रूपये बताई जा रही है.
जानें इसकी खासियत
इटली के टस्कनी की सुंदर वादियों में स्थित इस रिसॉर्ट्स में 5 विला मौजूद हैं. जहां अनुष्का और विराट की शादी हुई है उस विला में 22 कमरे और स्वीट्स हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके साथ यहां 60 फीट का ओवल शेप स्विमिंग पूल,स्पा,जिम और टेनिस कोर्ट भी मौजूद है.