Vodafone ने पेश किया 176 रुपये वाला ये शानदार प्लान, जानें ऑफर


टेलीकॉम सेक्टर में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच वोडाफोन ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल के प्री-पेड ग्राहकों के लिए खास प्लान निकाला है. ये प्लान विशेष तौर पर रोमिंग को ध्यान में रखकर निकाला गया है. मुफ्त रोमिंग की सुविधा वाला ये अनलिमिटेड सुपर प्लान 176 रुपये का है.

पीटीआई (भाषा) की खबर के मुताबिक, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोडाफोन इंडिया के कारोबार प्रमुख मोहित नरूला ने कहा, भारत का दूसरा सबसे बड़ा सर्किल होने के कारण मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सात भारतीय राज्यों की सीमाओं से जुड़ा है. यहां के ग्राहक इन राज्यों में अक्सर यात्रा करते हैं, ऐसे में यह सुपर प्लान ग्राहकों को रोमिंग पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा प्रदान करेगा.


इसके तहत वोडाफोन मात्र 176 रुपये में रोमिंग पर अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग और 28 दिनों के लिए रोजाना 1GB 2G इंटरनेट भी उपलब्ध कराएगा. उन्होंने बताया कि वोडाफोन का यह ऑफर मध्यप्रदेश-छ्त्तीसगढ़ सर्किल के सभी प्रमुख वोडाफोन स्टोर्स, मिनी स्टोर्स, मल्टी ब्राण्ड रीटेल आउटलेट्स और माय वोडाफोन ऐप पर उपलब्ध है.

इससे पहले Vodafone ने सुपर प्लान्स के तहत प्री-पेड ग्राहकों के लिए 5 नए प्लान्स की घोषणा की थी. इन प्लान्स में ग्राहकों को डेटा, SMS, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल और नेशनल रोमिंग कॉल का कॉम्बो मिलेगा.

इस स्किम के तहत जो ग्राहक 509 रुपये वाले प्लान को अपनाएंगे उन्हें प्रतिदिन 1GB डेटा , 100 SMS, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल और नेशनल रोमिंग कॉल का फायदा मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी. इसी तरह ग्राहक 70 दिनों की वैलिडिटी वाले 458 रुपये वाले प्लान का भी फायदा उठा सकते हैं.

इसके अलावा जो ग्राहक ज्यादा डेटा चाहते हैं, वो 347 रुपये वाले प्लान का फायदा उठा सकते हैं. इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलेगा. हालांकि इसकी वैलिडिटी केवल 28 दिनों की होगी. 28 दिनों की ही वैलिडिटी प्लान के तौर पर ग्राहक 199 रुपये वाले प्लान का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही जो ग्राहक बजट वाला ऑफर चाहते हैं उनके लिए 79 रुपये वाला प्लान कंपनी ने पेश किया है.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin