आपने यकीनन बहुत सी फ़िल्में देखी होंगी पर क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि ज्यादातर फ़िल्में “शुक्रवार” को ही क्यों रिलीज की जाती हैं यदि नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह चलन बॉलीवुड में आज से नहीं बल्कि १९६० से चला आ रहा है।
इस तरह से हॉलीवुड कई दशकों से अपनी फिल्मों को शुक्रवार को ही रिलीज करता आ रहा है, लेकिन बॉलीवुड में यह चलन काफी समय बाद आया। आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर फिल्म “नीलकमल” 24 मार्च 1947 को रिलीज हुई थी पर इसको दर्शको ने इसे उतना पसंद नहीं जितनी किये जाने की अपेक्षा थी। इसके विपरीत 5 अगस्त 1960 को बॉलीवुड से जब “मुग़ल ए आजम” शुक्रवार के दिन रिलीज हुई तो यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई साबित हुई की पूरा बॉलीवुड दंग रह गया। तभी से ही बॉलीवुड में सभी फिल्मों को शुक्रवार को ही रिलीज करना शुरू कर दिया गया।
कुछ जानकार लोगों का कहना है कि पहले मुंबई में लोग शुकवार को आधे दिन के बाद अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे देते थे। जिस कारण शुक्रवार को अक्सर अधिकतर थिएटर फूल रहते थे। इस वजह से भी बॉलीवुड में शुक्रवार को फ़िल्में रिलीज करने का चलन आया, जोकि वर्तमान में भी चल रहा है
