आखिर क्यों उल्टी घड़ी पहनते है PM मोदी, जानिए उनसे जुडी कुछ रोचक बाते


56 इंच के सीने से जिसने आतंकवादियों को सर्जिकल स्ट्राइक से दहला दिया, जिसने पुरे देश को डिजिटल बनाने के लिए अपने आप को पूरी तरह झोक दिया ऐसे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विषय में आज कौन नहीं जानता. लेकिन आज हम आपको देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुडी कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आपको पता ही नहीं होगा. क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री उल्टी घडी पहनते हैं , इस घडी को वे लकी मानते हैं. ऐसी ही और भी अनसुनी और रोचक बात हम आपके लिए लेकर आये हैं.


18 साल की उम्र में हो गई थी PM मोदी की शादी
आपको बता दे कि बचपन से ही संघ से जुड़े नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रारंभिक दिनों में एक्टिंग और नाटकों में भाग लिया था , साथ ही वे NCC में भी थे. इतना ही नहीं कहा जाता हैं कि उन्होंने ने गुजरात के वादनगर रेलवे स्टेशन पर चाय भी बेचीं. इस बात को वे कई बार अपने भाषण में कह चुके हैं. गौरतलब हैं कि दामोदरदास मूलचंद और हीराबेन के बेटे नरेन्द्र मोदी का विवाह 18 साल की उम्र में हो गया था. नरेन्द्र मोदी अपनी पत्नी जशोदाबेन के साथ केवल 2 साल ही रहे और उन्होंने संस्यास ले लिया. शाकाहारी मोदी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 में वे देश के प्रधानमंत्री बने. कहा जाता हैं कि अपने हर बड़े काम के बाद मोदी अपनी मां का आशीर्वाद जरुर लेते हैं.

उल्टी घडी पहनते हैं मोदी
प्रधानमन्त्री बनने से लेकर अब तक मोदी आम जनता के बिच काफी लोकप्रिय हैं, अगर बात करे मोदी के पहनावे और उनकी लाइफ स्टाइल की तो आपको बता दे कि PM मोदी उल्टी घडी पहनते हैं. अपनी इस घडी को मोदी बहुत लकी मानते हैं, स्विट्जरलैंड के फेमस ब्रांड मोवाडो की इस घडी की कीमत  39 हजार से लेकर 1 लाख 90 हजार रूपए तक हैं. इसी के साथ वे जर्मनी के फेमस ब्रांड मों ब्लां के पेन का उपयोग करते हैं, जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए हैं. वहीं 30 से 40 हजार रुपए की कीमत वाले इटली  के ब्रांड बुल्गरी के चश्मे लगाने वाले नरेन्द्र मोदी के कपडे बिपिन और जीतेंद्र चौहान की दुकान पर ही सिले जाते हैं, जहाँ कपडे से लेकर उसकी डिजाइन खुद नरेन्द्र मोदी तय करते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin