स्मार्टफोन खरीदने पर हम तरह-तरह की सेटिंग्स को ऑन रखते हैं. दरअसल, कुछ लोगों इन सेटिंग्स जानकारी होती है कुछ को नहीं. इसकी जानकारी रखना जरूरी है कि कौन सी सेटिंग से क्या असर पड़ता है. कुछ सेटिंग्स ऐसी होती हैं कि जिससे स्मार्टफोन पर असर पड़ता है, लेकिन कुछ सेटिंग्स ऐसी होती हैं जो आपका बड़ा नुकसान कर सकती है. आज हम यहां आपको ऐसी ही कुछ सेटिंग्स की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें बिल्कुल ऑन नहीं रखना चाहिए.
ऐसे करें ये 3 सेटिंग आज ही बंद !! ऐप परमिशन : फोन की सेटिंग में ऐप ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद ऐप परमिशन में जाएं, यहां ओपन हुई लिस्ट में कैमरे पर क्लिक करें. टैप करते ही आपके सामने एक और लिस्ट खुल जाएगी. इसमें उन सभी ऐप की जानकारी होगी जिसमें कैमरे को एक्सेस करने की परमिशन दी गई है. हालांकि, इन ऐप को कैमरे की जरूरत नहीं होती. तुरन्त इन्हें बंद कर देना चाहिए.
कॉन्टैक्ट सेटिंग : कैमरे की सेटिंग बंद करने के बाद वापस बाहर आकर कॉन्टैक्ट पर क्लिक करें. इसके बाद एक लिस्ट खुलेगी. जिसमें उन ऐप्स को कॉन्टैक्ट एक्सेस करने की परमिशन दी गई होती है. ऐसी सेटिंग्स को ऑन करके रखा जाता है. बैंकिंग ऐप, गेम्स ऐप को कॉन्टैक्ट के एक्सेस की जरूरत नहीं होती, इसे तुरंत बंद कर दें.
ऐप्स जिनकी जरूरत नहीं : इसके अलावा भी कुछ ऐप्स ऐसी होती हैं, जिन्हें किसी परमिशन की जरूरत नहीं होती. अब माइक्रोफोन के ऑप्शन पर जाकर उसे भी ऑफ कर दें. जैसे एफएम रेडियो, फेसबुक जैसी ऐप्स को माइक्रोफोन परमीशन की जरूरत नहीं होती. इन्हें तुरन्त बंद कर देना चाहिए.
