आपको लग रहा होगा की यह आम हीरा हैं लेकिन ऐसा कुछ नही हैं। ये दुनिया की सबसे शापित वस्तुओं में से एक हैं। अगर लोगों की माने तो यह हीरा जिसके भी पास होगा उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कहा जाता है की इस हीरे की वजह से कई लोगों ने अपनी जानें गवां दी। अब ये कोई नही जानता की अब ये हीरा कहा मौजूद हैं।
कोहिनूर का हीरा:
दुनिया का सबसे महंगा हीरा हैं कोहीनूर। आपको बता दे की यह हीरा दिखने में जितना सुंदर हैं उतना ही ज्यादा खतरनाक। कहा जाता है की इस हीरे को केवल दो ही लोग रख सकते है एक तो महिला या फिर भगवान ओर ये बात थोड़ी सच भी लगती हैं। क्योंकि यह हीरा जिस भी पुरुष के पास आया उसे बुरी किस्मत का सामना करना पड़ा। यह हीरा हिंदू, मुस्लिम अफगान, सिख के पास जा चुका है ओर उन सभी का पतन भी हो चुका हैं। अब ये हीरा ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पास हैं।
पूरी दुनियाँ में कोहिनूर हीरा सबसे कीमती और प्रसिद्ध माना जाता है जिसकी कीमत अभी भी पूरी तरह से नहीं लगायी जा सकी है लेकिन ऐसा माना जाता है की इसके साथ एक ऐसा अभिशाप जुड़ा हुआ है जिससे आजतक कोई नहीं बच पाया | कहा जाता है की यह हीरा अभिशापित है जिस कारण यह जिस किसी के भी पास जाता है उसे यह पूरी तरह से बर्बाद कर देता है, अनेक लोगो ने, शक्तिशाली राजपरिवारो ने इसे पाना चाहा लेकिन यह जिस किसीके भी पास गया उसे बर्बाद कर गया और कई ऐतिहासिक राजपरिवारो के पतन के साथ भी इस हीरे का नाम जुड़ा है |
बहुत से लोग इसे सम्यन्तक मणि भी कहते है और इसके बारे में कहाँ जाता है की इसे भगवान् सूर्य ने अपने प्रबल भक्त ‘सत्राजित’ की तपस्या से प्रसन्न होकर उसे वरदान स्वरुप दिया था और यही इसके उत्पत्ति की कहानी मानी जाती है और यही से इसकी अभिशप्त कहानी शुरू होती है |
पुराणों के अनुसार यह हीरा एक दिन सत्राजित से खो गया और इसका झूठा आरोप श्रीकृष्ण पर लगा, परन्तु श्रीकृष्ण ने यह हीरा ढूंढ कर वापस सत्राजित को दे दिया और सत्राजित ने श्रीकृष्ण से प्रभावित हो यह उन्हें ही भेंट कर दिया, इसीलिए कहाँ जाता है की श्री कृष्ण पर झूठे आरोप से इस हीरे की अभिशापित कहानी शुरू हुई और बाद में इसी हीरे के कारण यदुवंश का विनाश भी हुआ |
यदुवंश के विनाश के बाद यह हीरा इतिहास में कहीं खो गया और मध्यकाल तक इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता लेकिन सन 1306 में एक लेख लिखा गया जिसमे पहली बार इस हीरे का उल्लेख किया गया, इस लेख में मुताबिक जो भी इस हीरे को अपने पास रखेगा उसे बुरी तबाही का सामना करना पड़ेगा, परन्तु तब के शासको ने बात को हँसी में उड़ा दिया लेकिन कोहिनूर ने अपना असर दिखाना जारी रखा |
