महात्मा गांधी जी को तो हम सभी जानते है। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन भारत देश को आजाद कराने में लगा दिया। लेकिन क्या आप लोग जानते है कि भारत देश के नोटो पर केवल गांधी जी की तस्वीर क्यों होती है ?
नोटो में केवल गांधी जी की तस्वीर इसलिए छापी गयी थी क्योंकि अन्य सेनानियों के नाम पर विवाद हो सकता था और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गांधी जी के स्थान पर किसी और राष्ट्रीय नेता की तस्वीर को ना छापने का फैसला किया है, क्योंकि महात्मा गांधी जी जैसा कोई व्यक्ति देश के स्वभाव का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है।
यह तस्वीर कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में ली गई थी तब भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लोरेंस के साथ मुलाक़ात के दौरान इसे क्लिक किया गया 1996 में जब नोटों का बदलाव हुआ तब इस फोटो को लगाया गया इससे पहले नोटों पर अशोक स्तम्भ अंकित हुआ करता था
