गूगल, याहू जैसी दिग्गज कंपनियों के पुराने नाम सुनकर आपको भी लगेंगे अटपटे

टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में हर रोज कुछ ना कुछ नए डेवलपमेंट होते है उसमे से कुछ तो सक्सेस फुल हो जाते है तो कुछ फेल हो जाते है और जो सक्सेसफुल होते है उन्ही के नाम का सिक्का चलता है और वो लोगो के बीच अपनी जगह बना पाती है| हमारे भारत में ऐसी कई सारी दिग्गज कम्पनियाँ है जो अपने कई सालों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी खुद एक पहचान बना चुकी है और उनकी पहचान अब सिर्फ यंके नमो से ही हो जाती है|

लेकिन आपको शायद ये जान कर हैरानी हो की जिन कंपनियों को आज हम जिस नाम से जानते है उनका नाम डेवलोप्मेंट  के समय कुछ और ही था और आज वो अपने नए नाम के साथ अपनी नयी पहचान बना चुकी है|आज हम आपको ऐसी ही टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के पुराने नाम बताएँगे|

Google

इस समय टेक्नोलॉजी की रेस में अगर कोई कंपनी सबसे आगे है तो वो है गूगल|आज अगर हमे इंटरनेट में कुछ भी सर्च करना होता है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में जो शब्द आता है वो है गूगल! आपको बता दें  की 1996 में जब सबसे पहले गूगल की शुरुआत हुई तो इसका नाम बैकरब (Back Rub) रखा गया था, जिसे 1997 में बदलकर Google.com कर दिया गया था |

Blackberry
ब्लैकबेरी जो की कनाडा की जानी-मानी स्मार्टफोन और टैबलेट बनाने वाली कम्पनी है |आज इसकी पहचान भारत में भी बन चुकी है और  ‘ब्लैकबेरी’ को 1984 में रिसर्च इन मोशन (RIM) नाम से लॉन्च किया गया था जिसे जनवरी 2013 में बदलकर ब्लैकबेरी कर दिया गया|

Yahoo 
याहू जिसे की स्टैंडफोर्ड के छात्र जेरी यांग और डेविड फिलो ने मिलकर बनाया था और शुरुआत में यानि 1994 में याहू को Jerry’s Guide to the World Wide Web नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर याहू कर दिया गया| जिसका मतलब है, ‘Yet Another Hierarchical Officious Oracle.

Panasonic 
पनासोनिक एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली  कंपनी है जिसकी शुरुआत 1935 में “मात्सुशिता इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रियल” नाम से हुआ था और 2008 में इसका नाम बदलकर पैनासोनिक कर दिया.

Sony 
टेलीकम्युनिकेशन कंपनी सोनी की शुरुआत रेडियो रिपेयर शॉप के रूप में 1946 में की गई थी, उस समय इसका नाम “Tokyo Tsushin  Kogyo ” था. लेकिन बाद में 1958 में इसका नाम बदलकर सोनी (Sony) कर दिया गया.

AOL 
AOL  जो की  दुनिया का सबसे पहला सर्च इंजन बना था इसे शुरुआत में क्वांटम कंप्यूटर सर्विसेज नाम जाना जाता था लेकिन कुछ समय बाद 1991 में इसका नाम बदलकर अमेरिका ऑनलाइन (America Online) कर दिया गया|

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin