शादी से पहले हर लड़का-लड़की अपनी पहली सुहाग रात के बारे में काफी कुछ सोचते हैं। उन्हें अपनी शादी से जितनी ज्यादा उम्मीदें होती हैं उतनी ही पहली रात के बारे में सोंच कर घबराहट भी होती है। पहली रात का मतलब केवल यही नहीं होता कि अपने नए नवेले पति या पत्नी के साथ हमबिस्तर हो कर गुज़ारेंगे। अगर आप लोगों के मन में भी यही विचार आतें हैं, तो हम आपको बता दें, कि जरुरी नहीं है कि सबकी सुहागरात ऐसे ही गुज़रें।
थकान की वजह से सो जाते हैं
हमारे भारतीय समाज में शादी के बहुत सारे विधि विधान होते हैं, और यह सब ज्यादातर वर-वधू ही करते हैं। जिन्हें करते-करते वे इतना थक जाते हैं कि अपने कमरे में पहुँचते ही वे सोने की तैयारी करते हैं।
शादी के कपड़ों और सामान से निजात पाना
शादी के कपड़े काफी भारी होते हैं, फिर चाहे वह लड़के की शेरवानी हो या लड़की का लहंगा। वे दोनों ही यह कपडे काफी देर तक पहने रहते हैं। इसलिए वे जैसे ही अपने कमरे में पहुँचते हैं, तो सब कुछ उतारने लग जाते हैं। लड़के के लिए तो आसान है लेकिन लड़की को सिर्फ अपना लहंगा या गहने ही नहीं उतारने पड़ते हैं, बल्कि उसके जूड़े में लगी ढेर सारी पिन भी निकलनी पड़ती हैं जिसमें लड़का भी मदद करता है।
दोस्तों और रिश्तेदारों की मजाक मस्ती से निपटना
हर नव वर वधू को दोस्तों और चचेरे भाई बहनो के कुछ अनचाहे मज़ाक झेलने पड़ते हैं, जैसे आधी रात फोन करना, घड़ी का अलार्म बजाना, और दरवाजा खटखटाना। यह सब पूरी रात चलता रहता है।
दिल खोल कर बातें करना
जैसे जैसे शादी का दिन नज़दीक आता है, दोनों लड़का और लड़की अपनी-अपनी तैयारियों में इतना मशरूफ हो जाते हैं, कि उन्हें एक दूसरे से बात भी करने का समय नहीं मिलता है। इसलिए यह देखा गया है कि शादी की पहली रात को दोनों एक दूसरे से दिल खोल कर बात करतें हैं।
साथ में नहाना
यह काम ज्यादातर नव वर वधू शादी की पहली रात को करते हैं। इससे उनकी थकान तो दूर होती ही है साथी एक दूसरे के और करीब आने का मौका भी मिलता है।
दुल्हन के उपहारों को खोलना
थोड़ी आश्चर्य की बात तो है लेकिन हैं सच है कि दुल्हन अपने पति के लिए बहुत सारे उपहार लती है और उन्हें दिखने के लिए वे दोनों शादी की पहली रात सारे ही सरे गिफ्ट्स खोल कर देखते हैं।
हनीमून की तैयारी करते हैं
अगर शादी के अगले ही दिन उन्हें हनीमून पर जाना है तो वे उसके लिए पैकिंग करने में सारी रात बिता देते हैं।
शादी के तोहफे खोलना
शादी की पहली रात में मेहमानों के दिए गए गिफ्ट्स को खुल कर देखना। यह सुनने में बड़ा रोमांचक लगता है लेकिन जब वे गिफ्ट्स को खोलते हैं तो सारा इक्साइट्मन्ट खत्म हो जाता है, जब से घरेलू उपकरणों, बरतन, और लैंप जैसे गिफ्ट्स को देखते हैं।
सेक्स के बारे में सोचना
जो वर वधू शादी की पहली रात को कुछ अनचाहे कारणों से एक दूसरे के करीब ना आ सके, वे आराम से शर्माते हुए सो जाते हैं। अपनी अगली सुबह के इंतज़ार में।
