.... तो इसलिए कुत्ते गाड़ियों के टायर पर करते हैं सुसु,ये है ‘लॉजिकल रीजन’


क्या आप आज तक ये बात जान पाए हैं कि आखिर कार के टायर और पेड़ के तने पर ही कुत्ते सुसु क्यों करते हैं..? इस बारे में कम ही लोगों को जानकारी होगी। दरअसल, लोगों के लिए यह बेहद नॉर्मल बात है, इसलिए ज्यादातर लोगों ने इसका कारण कभी जानने की कोशिश ही नहीं की। चलिए हम आपको बताते हैं इसकी वजह…


ये सच है कि चाहे कुत्तों को कितना ही खुला स्पेस दे दिया जाए लेकिन वो सुसु टायर या पेड़ों पर या कभी-कभी दीवारों या पिलर्स पर ही करते हैं। इसके पीछे एक लॉजिक छिपा है। हैरान रह गए न ये सुनकर…

दरअसल, कुत्ते अपने नाक की उंचाई पर सुसु करते हैं। ताकि वो दूसरे कुत्तों के लिए अपनी गंध छोड़ पाएं। इससे वो दूसरे कुत्तों को अपना इलाका बता पाते हैं। इसके लिए कुत्ते किसी ऐसी चीज पर सुसु करते हैं जो आसमान की तरफ मुंह किए बिल्कुल सीधी खड़ी होती है।

अगर कोई कुत्ता किसी दूसरे कुत्ते के इलाका में घुसता है तो इसकी गंध उसे मिल जाती है। तो अब आप भी समझ गए ना कि टांग उठाकर टायर या पेड़ पर ही क्यों सुसु करते हैं कुत्ते?

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin