फेसबुक का यह नया फीचर बतायेगा आपकी फोटो कौन और कहां यूज कर रहा है

सोशल मीडिया आज लोगों के लिए कितना फायदेमंद है, ये बताने की जरूरत नहीं. आज हर कोई अपनी एक मजबूत पहचान सोशल प्लैटफॉर्म पर दर्ज करना चाहता है. लेकिन इस क्रम में कई बार कुछ ऐसी जानकारी भी पोस्ट कर देता है, जिस वजह से प्राइवेसी लीक होने का खतरा बन जाता है. सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान. आपने भी फेसबुक पर कई बार देखा होगा कि कुछ यूजर्स किसी दूसरे की तस्वीरों का इस्तेमाल अपनी प्रोफाइल पिक्चर के लिए करते हैं. वहीं कुछ किसी और की तस्वीर का गलत ढंग से यूज भी करने लगते हैं. इन्हीं सब चीजों को देखते हुए फेसबुक ने अपने यूजर्स की प्रोफाइल पिक्चर्स को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए नया फीचर को शामिल किया है. जिसका इस्तेमाल करके अब आपकी प्रोफाइल पिक्चर और पोस्ट की गई फोटो को दूसरा यूजर डाउनलोड या किसी भी तरह से यूज नहीं कर सकता.


फेसबुक का यह गजब का फीचर से अब आपको यह पता चल जाएगा कि कौन व्यक्ति आपकी फोटो कहां यूज कर रहा है. ऐसे में आपकी फोटो को चुराकर उसका गलत इस्तेमाल करने पर लगाम लगेगी. यह गजब की सर्विस फेसबुक की अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने की कोशिश का नतीजा है. इसके अलावा फेसबुक अब कुछ और नए फीचर्स भी जोड़ रहा है. इसी के तहत अब फेसबुक ने यह नया और शानदार फीचर पेश किया है.

फेसबुक बताया कौन यूज कर रहा है तस्वीर
फेसबुक के इस फीचर के तहत आपको इस बात का पता लग जाएगा कि कौन व्यक्ति आपकी फोटो का इस्तेमाल कर रहा है और किस फेसबुक आईडी और पेज पर अपलोड कर रहा है.

कंपनी ने कुछ समय पहले ही निजी तस्वीरों के मिसयूज के इस्तेमाल पर सवाल उठाया था. फेसबुक ने अब यह नया फीचर अपने यूजर्स के लिए जारी किया है जिससे यूजर्स अपनी फोटो की सुरक्षा कर सकते हैं.

इस तकनीक पर काम करता है नया फीचर
यह नया फीचर फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक पर काम करता है. इस वजह से जब कोई आपको बिना टैग किए आपकी फोटो अपलोड करता है तो आपके पास फेसबुक की ओर से एक नोटिफिकेशन आएगा.

इसमें आपसे ये पूछा जाएगा कि क्या अपलोड हुई फोटो में आप भी हैं और अगर हैं तो आप उस फोटो को फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं या नहीं. इसके बाद यदि आप फोटो को शेयर करने से रोकना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं और अगर चाहें तो खुद को उस फोटो में टैग भी कर सकते हैं.

फेस रिकॉग्निशन तकनीक से मिलती है मदद
फेसबुक ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वो नया टूल लेकर आ रही है जो फेस रिकॉग्निशन तकनीक पर काम करते हुए यूजर्स को उनकी आईडेंटिटी मैनेज करने में मदद करता है. पिछले काफी समय से इसकी टेस्टिंग चल रही थी और अब इसे मिले पॉजिटिव फीडबैक के बाद पेश किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin