रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय के अफसरों को आठवीं के सारे विषयों की ही जानकारी नहीं है। इसका खुलासा तब हुआ, जब बगैर संस्कृत के पर्चे की तारीख तय किए टाइम टेबल जारी कर दिया गया। सोशल साइट पर जैसे ही यह टाइम टेबल आया तो हड़कंप मच गया। फिर चंद घंटों में यह भूल सुधारी गई।
पांचवीं की परीक्षा समय : सुबह 8 से 10 बजे
राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए नए सिरे से टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये परीक्षा अब 27 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 8 से 10 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। पहले ये परीक्षा 27 फरवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि अब सत्र 16 जून से शुरू हो रहा है, लिहाजा परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।
तारीख विषय
- 27 मार्च गणित
- 29 मार्च पर्यावरण
- 02 अप्रैल अंग्रेजी
- 04 अप्रैल हिन्दी
आठवीं की परीक्षा समय : सुबह 8 से 10 बजे
- 28 मार्च गणित
- 31 मार्च हिन्दी
- 03 अप्रैल अंग्रेजी
- 05 अप्रैल सामाजिक विज्ञान
- 07 अप्रैल विज्ञान
- 09 अप्रैल संस्कृत
