जब भी हम लोग कहीं घूमने बाहर जाते हैं तो किसी होटल, लॉन्ज या 5 सितारा होटल में अपना स्टे का इतंजाम कर लेते हैं. साथ ही सबसे ज्यादा ध्यान हम सभी होटल के कमरों पर करते हैं कि कमरा कितना बड़ा है, क्या क्या सुविधाएं है. वहां से बाहर का नजारा कैसा है इत्यादि. लेकिन कभी आपने एक बात पर गौर नहीं किया होगा…होटल के कमरे में बिछे बेडशीट पर. आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा. जी हां, कभी आपने ध्यान दिया कि किसी भी होटल के कमरों में सफेद बेडशीट ही क्यों होती है…अगर अभी तक इस बात पर ध्यान दिया होगा तो आपके मन में भी ये सवाल जरूर आता होगा. तो आज हम आपके इन सवालों का जवाब देते हैं. जानते हैं कि होटलों में सफेद चादर बिछाने के पिछे आखिर क्या होती है वजहें
2. दूसरी बड़ी वजह ये है कि सफ़ेद रंग की शीट और तौलिए को धोना काफ़ी आसाना होता है. हालांकि, घर पर ऐसा करना काफ़ी मुश्किल होता है, क्योंकि सफ़ेद रंग के कपड़े आप बाकी रंगीन कपड़ों के साथ नहीं धुल सकते. अगर आप रंगीन कपड़ों के साथ सफ़ेद कपड़े भिगो भी देते हैं, तो वो सभी रंगों के साथ मिलकर रंगीन हो जाते हैं, या फिर उनका कलर फ़ेड हो जाता है. वहीं अगर सभी कपड़े सफ़ेद होते हैं, तो ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती.
3. तीसरी बात ये है कि सफ़ेद रंग को बाकी रंगों में शांति का प्रतीक माना जाता है. वहीं जब हम हॉलीडे पर बाहर जाते हैं, तो उस जगह पर शांति और सुकून तलाशते हैं और सफ़ेद रंग देख मन को काफ़ी राहत सी महसूस होती है. इसी बात को ध्यान में रखकर होटल्स में सफ़ेद चादरों और तौलियों का इस्तेमाल किया जाता है.
4. इसकी चौथी वजह ये है कि जब आप होटल के कमरे में प्रवेश करते हैं, तो चमकदार शीट्स देखकर दिल को एक राहत सी महसूस होती है. इसके अलावा होटल की गुणवत्ता देख कर मन को संतुष्टी मिलने के साथ-साथ आप इस पर गर्व महसूस करते हैं.
5. इसकी आखिरी वजह ये है कि बेड शीट से लेकर बॉथ टॉवल तक एक रंग की चीज़ें खरीदनी होती हैं. इसके साथ ही इसके रख-रखाव में भी कोई दिक्कत नहीं होती और ये रूम सर्विस के लिए काफ़ी आसान होता है.
फ़ैशन और रंग आते-जाते रहते हैं कि सफ़ेद हमेशा से सबसे लोकप्रिय था और हमेशा रहेगा, अगर आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया, तो इसे शेयर और लाइक करना न भूलें.
