IndVsSA : डरबन वनडे में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया


डरबन वनडे में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ ही विराट ब्रिगेड ने इस वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 269 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 270 रनों का टारगेट दिया. टीम इंडिया ने 45.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज कर ली.

भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे कप्तान विराट कोहली, जिन्होंने अपने वनडे करियर का 33वां शतक लगाते हुए शानदार 112 रनों की पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने भी कोहली का पूरा साथ दिया और 79 रनों की पारी खेलकर वनडे में जोरदार वापसी की. रहाणे और कोहली तीसरे विकेट के लिए 189 रनों की पार्टनरशिप करके भारत की जीत तय कर दी.

अंत में बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार चौका जड़कर मैच फिनिश किया. विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin