आजकल बाजार में स्मार्टफोन बनाने वाली कई सारी कंपनियां हाथ आजमा रही हैं, कम बजट में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए स्मार्टफोन कंपनियों में जंग जारी है. स्मार्टफोन की इतनी सारी वैराइटी होने के बाद नकली फोन्स का धंधा भी तेजी से चल रहा है. कई यूजर्स तो असली फोन के धोखे में नकली फोन खरीद लेते हैं. उनको पता ही नहीं चलता है कि वो एक नकली और कॉपीड स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे एक असली और नकली स्मार्टफोन का पता लगा सकते हैं.
इन तरीकों से पहचाने नकली स्मार्टफोन –
अगर आप पहले से ही कोई फोन तय करके खरीदने जा रहे हैं, तो उसके बारे में थोड़ी जानकारी इकट्ठी कर लें. जैसे की कंपनी ने इसे कितने कलर में लॉन्च किया है. इसी के साथ ही उसका डिजाइन कैसा है.
2. स्मार्टफोन का लुक
नकली स्मार्टफोन का लुक आपको धोखा दे सकता है, क्योंकि ये असली जैसा ही होता है. इसके लिए आप जब भी नया फोन खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसकी बॉडी की फिनिशिंग के साथ कंपनी के लोगो और डिजाइन पर भी ध्यान दें. अगर आपको लगता है कि फोन का लोगो कुछ गड़बड़ है या उसकी डिजाइन में कुछ समस्या है तो समझ जाएं कि वो नकली है.
3. वजन
स्मार्टफोन की कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर उस मॉडल के बारे में सारी जानकारियां होती हैं. इसमें आपको उस फोन का वजन भी दिया होगा. आप इससे भी असली और नकली फोन की पहचान कर सकते हैं.
4. स्पीड और फीचर्स
नकली स्मार्टफोन की स्पीड असली की तुलना में काफी कम होती है. लेकिन इस बात को आप आसानी से परख नहीं सकते हैं. नकली फोन में सॉफ्टवेयर की मदद से उनकी हार्डवेयर डिटेल बदल दी जाती हैं. इसके अलावा आप इनके फीचर्स से भी इनकी पहचान कर सकते हैं. असली फोन में जो फिचर्स होते हैं वो आपको नकली फोन में नहीं मिलते हैं.
5. कीमत
ये बात सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली है कि असली फोन की कीमत नकली फोन के मुकाबले काफी ज्यादा होती है. इसका कारण ये है कि नकली फोन को बनाने की लागत असली फोन से काफी कम होती है, इसलिए ये आपको काफी कम कीमत में मिल जाएगा. इस बात को याद रखना जरूरी है कि कंपनी अपने फोन को कितनी कीमत पर बेच रही हैं और उसकी ऑनलाइन प्राइस क्या है.
