हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि भगवान शिव कैलाश पर्वत पर रहते हैं. वहां रहकर तपस्या करते हैं. इसलिए उनके भक्त भी उनके दर्शन की चाह लेकर पर्वतों और जंगलों में चले जाते हैं. ऋषि- मुनि तो भगवान भोले के दर्शन की इच्छा लिए अपना पूरा जीवन कैलाश में गुजार देते हैं. फिर भी उन्हें महादेव का दर्शन नहीं मिलता. वहीं कुछ भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी करते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को देखें, तो लगता है कि भगवान शिव तपस्या में लीन हैं. तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखकर विज्ञान को मानने वाले लोग भी हैरान है. वहीं भक्तों का कहना है कि ये भगवान शिव की आकृति है.
भोलेनाथ की इन तस्वीरों को देख अमेरिका का नासा भी चकरा गया है, क्योंकि कैलाश पर्वत पर साक्षात शिव नजर आ रहे हैं. बर्फ से ढंकी चोटियों पर भगवान शिव का अक्स नजर आ रहा है. वायरल हो रही भगवान शिव की इन तस्वीरों को तो गूगल भी मान रहा है. कैलाश पर्वत पर ली गई तस्वीर पर भगवान भोलेनाथ की परछाई साफ-साफ नजर आ रही है.
इससे पहले भी कैलाश पर्वत पर वीडियो और तस्वीरों के जरिए भोले भंडारी की मौजूदगी से जुड़े दावे किए जाते रहे हैं. मगर इस बार तस्वीरें काफी चौंकाने वाली है. क्योंकि इन तस्वीरों में पहाड़ पर भगवान शिव की बड़ी स्पष्ट तस्वीर नजर आ रही है. जिसके देखकर हर कोई हैरान है.
ये तस्वीरें गूगल अर्थ से ली गई हैं. जिसमें कैलाश पर्वत पर भगवान भोलेनाथ की आकृति उभरी हुई नजर आ रही है.
