आज आई एक अविश्वसनिय खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है. 54 वर्षीय एक्ट्रेस श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने के कारण दुबई में उनका निधन हो गया|54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां श्रीदेवी की हार्ट अटैक से तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। वो परिवार के साथ शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।
खूबसूरत एकट्रेस में श्रीदेवी का नाम शुमार था। श्रीदेवी के दुनिया से जाने पर पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुष्मिता सेन तक तमाम एक्टर, एक्ट्रेस और डायरेक्टर-प्रोड्यूसरों ने श्रीदेवी की मौत की खबर पर दुख जाहिर किया है। इस दुखद खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है. दुःख की बात ये भी है कि अपने मॉम के अंतिम समय में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर उनके साथ नहीं थी. जाह्नवी यहीं मुंबई में हैं और अब बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे इस दुखभरी घड़ी में उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं.
दो दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं।
पिछले साल उनकी फिल्म मॉम रिलीज हुई थी जिसमें उनके काम की जमकर तारीफ भी हुई थी. उनके साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार थे.13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मी श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र से एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता अय्यपन हैं-जोकि एक वकील हैं। उनकी माँ का नाम राजेश्वरी है। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई है। बहन का नाम- श्रीलता है। भाईयोँ का नाम आनंद और सतीश है। 996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फ़िल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी।
लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शोज में नजर आई थी । जान्ह्वी और खुशी उनकी दो बेटियां हैं. 2012 में श्रीदेवी ने फिर से फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया. उनकी इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली.इन दिनों अपनी बड़ी बेटी जान्ह्वी को फिल्म धड़क के साथ श्रीदेवी लॉन्च करने का इंतजार कर रही थीं लेकिन वक्त को शायद कुछ और ही मंजूर था.
श्रीदेवी कपूर जो कि श्रीदेवी के नाम से प्रख्यात हैं, भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा थी । जिन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और में भी काम किया था ।अपनी वर्सटैलिटी और हिन्दी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाने वाली श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सोलवां सावन से 1979 में की थी। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली। इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रीयोँ में शुमार हो गयीं थी ।
Source :