श्रीदेवी की आखिरी सेल्फी, शादी में बेटी के साथ आईं नजर


बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई. श्रीदेवी की मौत से पूरा फिल्म जगत गमगीन है.

दुबई में श्रीदेवी एक शादी समारोह में शिरकत करने गई थीं. उनके साथ पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर भी थीं. जबकि बड़ी बेटी अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग को लेकर मुंबई में ही हैं. इस शादी में श्रीदेवी के साथ बेटी खुशी और मोहित मल्होत्रा ने एक सेल्फी ली जो उनकी आखिरी सेल्फी बन गई.


दुबई में मोहित मारवाह की शादी थी. मोहित बॉनी, अनिल और संजय कपूर के भांजे हैं. इस शादी में श्रीदेवी भी शामिल हुई थीं.


उनके साथ बेटी खुशी, अनिल कपूर भी मौजूद थे. श्रीदेवी ने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जबकि शादी समारोह की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं.


श्रीदेवी 13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं. बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी. चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ट एक्टर अपना अभिनय दिखाया. इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया.
Source :आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin