आपने देखा होगा कि आर्मी किसी भी देश की हो लेकिन उसके जवानों के बाल बहुत छोटे होते हैं. इसके पीछे कई सारे कारण हैं. आप भी जान लीजिए. सबसे बड़ा कारण है कि युद्ध के दिनों में छोटे बालों की देख-रेख करना बेहद आसान होता है. जवानों के पास बालों में कंघी करने के अलावा और भी बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं.
1. छोटे बाल होने एक तरह लोगों को बराबरी का अहसास होता है. सभी लोग एक जैसे नजर आते हैं कोई स्पेशल नहीं.
3. जवानों को ऑपरेशन के दौरान एक हेलमेट पहनने को दिया जाता है अगर बाल बड़े होंगे तो वे अपने हेलमेट ठीक से नहीं पहन पाएंगे. इस वजह से भी जवानों को बाल छोटे रखने पड़ते हैं.
4. छोटे बालों का फायदा यह भी होता है कि जवानों के सिर में बराबर ठंडक पहुंचती रहती है जिससे विषम परिस्थितियों में भी वे सही फैसला ले सकें.
5. वैसे जवान ही नहीं कई लोग जानबूझकर छोटे बाल रखते हैं क्योंकि लोग छोटे बालो में स्मार्ट और शार्प दिखते हैं.
