इस वेलेंटाइन्स वीक पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. इसमें आंखों ही आंखों में बयां किए गए इश्क को दिखाया गया है. इस वीडियो को हजारों बार शेयर और लाखों लाइक मिल चुके हैं. ये वेलेंटाइन्स वीक पर प्यार का प्रतीक बन गया है.जानें इसके पीछे की कहानी.
दरअसल, ये वीडियो क्लिप मलयाली गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का है. ये गाना अपकमिंग मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' का है. इस गाने में आंखों की भाषा से कई प्रेमी जोड़ों को बात करते दिखाया गया है. ये गाना शान रहमान ने कंपोज किया है. स्कूल रोमांस को दिखाता ये गाना यू ट्यूब पर काफी पसंद किया गया है. जल्द ही ये टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो गया.
वायरल हुआ गाना.
क्लिप में दिखाई गई एक्ट्रेस भी चर्चा में हैं. ये हैं मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर. उनकी ये डेब्यू फिल्म है. उनकी खूबसूरती की सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा हो रही है. वे केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं. इस फिल्म को उमर लूलू ने निर्देशित किया है.
— 🐸 ठरकी Mendhak⏺️ (@TharkiMendhak) February 12, 2018
वेलेंटाइन वीक पर छाए इस वीडियो ने मलयालम फिल्म उरु अदार लव को चर्चा में ला दिया है. ये स्कूल में टीनएज के बीच पनपे प्रेम की कहानी है. वायरल हुई इस क्लिप को एडिट कर अब अन्य वीडियो बनाए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Source : आजतक
