हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में वो एक लड़के को आंख मार रही है। लड़की के बारे में तो सभी जान चुके हैं कि वो साउथ फिल्म एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर है, जो फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू कर रही है। लेकिन प्रिया वीडियो में जिस लड़के को आंख मार रही है, क्या उसके बारे में कोई जानता है। यदि नहीं, तो आज आपको इस पैकेज में उस लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लड़के का नाम है रोशन अब्दुल रऊफ है...
रोशन रियल लाइफ में बेहद फनी है। उन्होंने अपनी कई फनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं। उन्होंने अपनी डेब्यू मूवी का एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में वे हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं और प्रिया उन्हें देख रही है। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन दिया है, 'Thank you all for your love and support'.
