होंडा की नई Activa 5G की सेलिंग शुरू, 60km का माइलेज और ऐसे हैं फीचर्स

होंडा ने अपने पॉपुलर स्कूटर Activa 5G की ऑफिशियली सेलिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इसे वेबसाइट पर लिस्टेड किया है। इस दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें Activa 5G DLX की प्राइस 54,325 रुपए और Activa 5G STD की प्राइस 52,460 रुपए है। ये दोनों प्राइस दिल्ली एक्स-शोरूम की हैं। इस 8 कलर्स में खरीद सकते हैं।

# इन 8 कलर्स में मिलेगी
Activa 5G को 8 कलर्स वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें डेजल यलो, मैजेस्टिक ब्राउन, मेटल एक्सिस ग्रे, ब्लैक, मैट स्टेलन सिल्वर, पर्ल अमेजिंग व्हाइट, पर्ल स्पार्टन रेड, ट्रांस ब्लू शामिल हैं। ये सभी मैटेलिक कलर हैं। साथ ही, पूरी मेटल बॉडी है।


# 4-in-1 लॉक सिस्टम
होंडा एक्टिवा 5G में राइडर की सुविधा के लिए 4-in-1 लॉक सिस्टम दिया है। जिसमें सीट ओपन करने का सिस्टम भी किया जा सकेगा। इसके साथ, इस स्कूटर में मोबाइल के लिए एक पॉकेट दी है।



# शॉपिंग हुक
इस स्कूटर में आपको एक शॉपिंग हुक भी मिलता है। जो गाड़ी के फ्रंट में फिक्स है। इसके साथ, इसमें फोन चार्जिंग के लिए सॉकेट भी मिलेगा, जो इसके पहले वेरिएंट में भी आ चुका है।

# सेमी-डिजिटल मीटर
इस स्कूटर में सेमी-डिजिटल मीटर दिया है। जिसमें अलग-अलग तरह की इन्फॉर्मेशन दिखाई देंगी। इतना ही नहीं, गाड़ी को जब सर्विस की जरूरत होगी तब इस बात का इंडिकेशन भी इसमें दिखाई देगा।

# बड़ा फ्यूल टैंक
Activa 5G में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। गाड़ी 60 Kmpl का माइलेज देगी। इसके साथ, 153mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा। गाड़ी में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin