अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपको पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में जितने भी Passport जारी किये जाते हैं उनके रंग सिर्फ चार होते हैं. इन चार रंगों के अलावा और किसी रंग में पासपोर्ट जारी नहीं होता है.
यह रंग सबसे आम रंग माना जाता हैं ।लाल रंग का पासपोर्ट इस वजह से बनाया गया है क्यूंकि जिस देश का इतिहार साम्यवादी हुआ करता हाँ या फिर वह अभी तक साम्यवादी ही चल रहा हैं तो वह देश पासपोर्ट का रंग लाल रखते हैं ।जैसे की चीन, सर्बिया, रूस, सोल्वेनिया, लात्विया, रोमानिया, पोलैंड और जॉर्जिया लाल रंग का पासपोर्ट उपयोग किया जाता हैं ।इसके अलावा बता दे की यूरोपीय यूनियन के सदस्य भी लाल रंग के पासपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं और अभी हाल ही में तुर्की, अल्बानिया और मखदूनिया ने भी लाल रंग के पासपोर्ट को अपनाया हैं ।साथ ही बोलिविया, कोलंबिया, अक्वाडोर और पेरु जैसे देशों में लाल रंग का पासपोर्ट है।
2. नीला रंग
कहा जाता हैं की नीला रंग नयी दुनिया का प्रतीक हैं और करीब 15 कैरिबियाई देशों ने नीले रंग के पासपोर्ट का अपनया हैं ।इनमें ब्राजील, अर्जेंटिना और पेरुग्वे शामिल हैं। इस ब्लॉक में शामिल वेनेजुएला अपवाद है जहां के पासपोर्ट का रंग लाल है। अमेरिकी नागिरकों के पासपोर्ट के लिए नीले रंग को 1976 में अपनाया गया है।
3. हरा रंग
लगभग सभी मुस्लिम देशो के पासपोर्ट का कलर हरा ही होता हैं ।इसमें मोरक्को, सऊदी अरब और पाकिस्तान भी शामिल हैं ऐसा इस वजह से हैं क्यूंकि मुस्लिम समुदाय का कहना हैं की पैगंबर मुहम्मद का बहुत ही पसंदीद कलर था और कहा जाता हैं की ये रंग जीवन और प्रकर्ति का प्रतीक हैं ।बता दे की इनके अलावा पश्चिमी अफ्रीकी देश यानी की बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर, आइवरी कोस्ट और सिनेगल के पासपोर्ट का रंग हरा होता है।इन देशो का कहना हैं की हर रंग इकोवास (इकनॉमिक कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट ऐफ्रिकन स्टेट्स) से उनके संबंध को दर्शाता है।
4. काला रंग
दुनिया में अभूत ही कम से देश हैं जिनके पासपोर्ट का रंग काला हैं ।कुछ अफ्रीकी देशों जैसे बोत्सवाना, जांबिया, बुरुंडी, गैबन, अंगोला, कॉन्गो, मलावी एवं अन्यों का पासपोर्ट काले रंग का होता है। न्यूजीलैंड के नागरिकों के पास भी काले रंग का पासपोर्ट होता है क्योंकि यह उनका राष्ट्रीय रंग है।
