सूत्रों से पता चला है की अब मोबाइल नंबर 13 अंकों वाला हो जायेगा | इससे पहले आज तक मोबाइल नंबर 10 अंकों वाला ही होता था, ऐसा माना जा रहा है की अब सभी को जो नए मोबाइल नंबर धारक होंगे या पुराने मोबाइल नंबर धारक हैं उनका नंबर अब 13 अंकों (13 digit mobile number) वाला हो जायेगा | जानिए इस पर क्या होगा असर और ऐसा क्यों किया गया |
क्यों जरुरत है ऐसा करने की
क्या असर पड़ेगा आम जनता पर
इस फैसले के बाद सभी सोच में पड़ गए की ऐसा करने से क्या हमारा पुराना नंबर बंद हो जायेगा या हमें नया नंबर लेना पड़ेगा ? तो हम आपको बता दें की इस बदलाव से किसी को कुछ भी फर्क नहीं पड़ेगा , बस जरुरत है जब से यह सुविधा शुरू किया जायेगा उस समय आपको अपने नजदीकी मोबाइल कंपनी वाले ऑफिस में जाकर नया सिम (mobile sim) लेना पड़ेगा जो नया 13 अंकों वाला नंबर के साथ आएगा | आपका जो भी प्लान या बैलेंस पुराने सिम में चल रहा होगा वो सभी नए नंबर के साथ शिफ्ट कर दिए जायेंगे | और आपके हाथों में एक नया सिम दिया जायेगा जिसे आप आसानी से उपयोग कर सकेंगे |
आम जनता को बस इतना फर्क पड़ेगा की आपके मोबाइल में जितने भी कांटेक्ट होंगे उन्हें नए सिरे से अपडेट करना होगा | जो वाकई में बहुत बहुत सरदर्दी वाला काम होगा |
कब तक है समय
ऐसा माना जा रहा है की मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया जुलाई माह से प्रारंभ हो जाएगी जो फ़ाइनल बदलाव अक्टूबर माह से शुरू होगा और दिसंबर 2018 तक इसे पूरा कर लिया जायेगा | फ़िलहाल इस मामले में अभी कोई भी तिथि तय नहीं किया गया है , केंद्र सरकार और सूचना मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार ही ये सरे बदलाव संभव होंगे |
और क्या क्या बदलाव होंगे
केंद्र सरकार के अनुसार सभी मोबाइल कंपनी को सूचित किया जायेगा की वो अपने सभी मोबाइल में (सॉफ्टवेयर) जरुरी बदलाव करें जिससे 13 अंकों वाला नंबर सेव किया जा सके या बदलाव किया जा सके | साथ ही साथ सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनी को भी यह आदेशित किया जायेगा की सभी मोबाइल के नेटवर्क नए नंबर को सुचारू रूप से संचालन कर सकें |
अब देखना यह है की शुरूआती दौर में यह कितना परेशानी का कारण बनता है, और कितना सफल होता है | वैसे आपको बता दें की आपका मोबाइल नंबर जहाँ जहाँ उपयोग हो रहा होगा उन्हें भी सारे बदलाव करने होंगे जैसे बैंकिंग सिस्टम, आधार सिस्टम, मेल सर्विसेज या अन्य सभी सेवाएँ |
