गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं. पर्रिकर मंगलवार देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से अमेरिका के लिए रवाना हुए.
इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गोवा छोड़ने से पहले उन्होंने कैबिनेट सलाहकार समिति का गठन किया है जो उनकी अनुपस्थिति में राज्य के कामकाज के लिए निर्णय लेगी. उन्होंने इलाज के लिए जाने से पहले एक वीडियो संदेश भी दिया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कहा है कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें.
सोमवार से ही उनके अमेरिका जाने की जानकारी आ रही थी. जिसके बाद सीएम कार्यालय की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया कि सीएम पर्रिकर मंगलवार अमेरिका के लिए रवाना हो रहे हैं.
As advised by Doctors at Lilavati Hospital, Mumbai, Hon’ble Chief Minister @manoharparrikar will be leaving tonight to USA for further treatment.— CMO Goa (@goacm) March 6, 2018
लीलावती में चला इलाज
मुख्यमंत्री पर्रिकर को 15 फरवरी को लीलावती अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका अग्नाश्य संबंधी बीमारी का इलाज हुआ था. 22 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. उसी दिन उन्होंने राज्य का बजट पेश किया था और संक्षिप्त भाषण दिया था. शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री को 25 फरवरी को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.
मुंबई जाने से पहले पर्रिकर ने वरिष्ठ मंत्रियों, बीजेपी नेता फ्रांसिस डिसूजा और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विजय सरदेसाई सहित अन्य से मुलाकात की थी. सरदेसाई ने बताया था कि मुख्यमंत्री ने एक कैबिनेट सलाहकार समिति गठित की जो वित्तीय मामलों सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्य प्रशासन को परामर्श देगी.
Message to the people from Chief Minister @manoharparrikar pic.twitter.com/atJNdi5SqH— CMO Goa (@goacm) March 5, 2018
Source :AajTak
