नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार ने महिलाओं के लिए एक खास तोहफा पेश किया। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बृहस्पतिवार को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन्स (Sanitary Pads) लॉन्च किए। इसकी कीमत ढाई रुपए प्रति पैड होगी। वहीं 4 पैड वाले एक पैक की कीमत 10 रुपए रहेगी। ये नैपकिन्स अभी बाजार में मिलने वाले नैपकिन्स से काफी सस्ते हैं। मौजूदा नैपकिन्स की एवरेज कीमत 8 रुपए प्रति पैड है। बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन्स हर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना केन्द्रों पर उपलब्ध होंगे, लेकिन अपने इलाके में जनऔषधी केंद्र कहां हैं ये ढूंढना कठिन काम है। हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने इलाके में जनऔषधी केंद्र का पता और फोन नंबर कैसे पाएं।
इसके लिए आप http://janaushadhi.gov.in पर जाएं। यहां STORES के सेक्शन पर क्लिक करें। अगर आप वेबसाइट को डेस्कटॉप पर देख रहे हैं तो दाईं ओर सभी राज्यों की लिस्ट दी गई है। उनके आगे गिनती लिखी है कि उस राज्य में कितने स्टोर हैं। आप इसपर क्लिक करेंगे तो आपको पूरा ब्यौरा मिलेगा। दुकान का पता और फोन नंबर भी दिया गया है। आगे पढ़ें मोबाइल यूजर्स कैसे ढूंढें।
मोबाइल यूजर कैसे करें लोकेट
अगर आप मोबाइल पर इस वेबसाइट को देखेंगे तो थोड़ा खोजना होगा, क्योंकि स्टोर पर क्लिक करने के बाद ये आपको पंजाब के जनऔषधी केंद्रों की लिस्ट दिखाएगा। उसके नीचे राज्यवार लिस्ट दी गई है। एक सरकारी सर्वे के मुताबिक, भारत के ग्रामीण इलाकों में केवल 48 फीसदी महिलाएं ही सैनिटरी नैपकिन्स इस्तेमाल रकती हैं, जबकि शहरों में यह आंकड़ा 78 फीसदी है। महिलाओं द्वारा सैनिटरी पैड्स इस्तेमाल न करने की कई वजह हैं, इनमें पैड्स की ऊंची कीमतें भी शामिल हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 में यह तथ्य सामने आया था कि भारत में 15-24 साल की लगभग 58 फीसदी महिलाएं लोकल लेवल पर बने नैपकिन्स, सैनिटरी नैपकिन्स इस्तेमाल करती हैं।
