कार, बाइक या स्कूटर पर आ गए हैं स्क्रैच, तो 5 रुपए खर्च करके ऐसे करें रिमूव


कार, बाइक या स्कूटर पर स्क्रैच आने की प्रॉब्लम आम है। कई बार स्क्रैच आपकी, तो कई बार दूसरी की गलती से भी आ जाता है। स्क्रैच के आने से गाड़ी की खूबसूरती भी बिगड़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप स्क्रैच निकालने वाले टिप्स के बारे में पता हो। हम यहां पर एक ऐसे टिप के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर ही सिर्फ 5 रुपए खर्च करके स्क्रैच निकाल सकते हैं। हालांकि, कीमत स्क्रैच के साइज पर भी डिपेंड करती है।

# स्क्रैच निकालने का सस्ता तरीका


कार या बाइक पर लगे स्क्रैच को निकालने का ये सस्ता तरीका है। अगर आप बाजार या कंपनी के शोरूम पर स्क्रैच निकलवाते हैं तब खर्चा ज्यादा आता है। हालांकि, आपको ये बात समझना होगी कि गाड़ी पर स्क्रैच है या फिर डेंट। डेंट में अक्सर गाड़ी का कलर निकल जाता है। वहीं, स्क्रैच कलर के ऊपर होता है, जिसे आप रिमूव कर सकते हैं।

नोट : इस टिप से स्क्रैच पूरी तरह निकलेगा या नहीं, ये बात स्क्रैच पर भी डिपेंड करती है। हालांकि, स्क्रैच पहले की तुलना में कम हो जाएगा, ये तय है।

गाड़ी पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिए आपको कोलगेट या इसके जैसे टूथपेस्ट की जरूरत होगी। टूथपेस्ट में कैल्शियम कार्बोनेट होता, जो दाग या गंदगी को साफ करता है। ऐसे में टूथपेस्ट को आप गाड़ी पर लगे स्क्रैच के ऊपर लगा दें। अब उसे धीरे-धीरे उंगली से रगड़ते रहें। 2-3 मिनट रगड़ने के बाद इस की क्लीन कपड़े से साफ कर लें। गाड़ी का स्क्रैच साफ हो जाएगा। या पहले की तुलना में कम हो जाएगा।

ये भी पढ़िए : जानिए कैसे किसी भी ताले को आप बिना चाबी के मिनटों में खोल सकते हैं
कार के अंदर छूट गई है चाबी, तो इन तरीकों से खोल सकते हैं दरवाजा

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin