हाल ही में दर्जनों विडियो YouTube में अपलोड हुए जिसमे दिखाया जा रहा है की किस तरह Petrol Pump वाले मशीन में छेड़खानी कर ग्राहक को लुट रहे हैं, अगर आप भी सावधानी ना करें आप भी हो सकते हैं इसके शिकार | देखिये कैसे हो रहा है लाखों करोड़ों का व्यापार |
Petrol Pump पर ग्राहकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है, कहीं मशीन में छेड़खानी करके तो कहीं कम पेट्रोल या डीसल देकर, आपने ने अक्सर देखा होगा की पेट्रोल पम्प वाले ज्यादातर मशीन में सेट किये बिना ही पेट्रोल डाल देते हैं जिससे आप के जेब पर असर पड़ रहा है , जरा सोचिये आपके लिए 0.02 लीटर कम पेट्रोल डाला तो आप ध्यान नहीं दिए पर क्या आपने यह सोचा की यही पेट्रोल कितने का होगा – यही 2 या 4 रुपये आपके लिए मामूली रकम हो सकती है पर अगर एक पेट्रोल पम्प में अगर 500 ग्राहक रोज आते हैं तो 4×500 = 2000 रूपये |
अब आप मानिये यदि एक शहर में उक्त पेट्रोल पम्प का 10 शाखा होगा तो 2000×10 = 20000 रूपये एक दिन का उपरी कमाई होगा या सीधे तौर पर कहें तो 6 लाख रुपये महिना |
और जरा सोचिये यही सभी शहरों के शाखा को मिला दिया जाये तो यह मामला करोड़ों का हो जायेगा |
कहाँ शिकायत करें
फिर भी अगर आप इस तरह की किसी धोखे के शिकार हो जाएँ तो आप उक्त घटना का पूरा व्योरा लेकर, प्रमाण सहित उक्त petrol pump के शिकायत रजिस्टर में दर्ज कराएँ , या फिर उपयुक्त पेट्रोल कंपनी को सूचना दें (संपर्क सूत्र सभी पेट्रोल पम्पों में उपलब्ध होता है ), ज्यादा विवाद होने की स्तिथि में आप नजदीकी पुलिस थाना में भी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं |
सतर्कता ही आपके लिए फायदेमंद होगा
petrol pump fraud please take care अतः आप सभी इस छोटी छोटी बातों का ख्याल रखें, जिससे आप नुकसान होने से बच सकते हैं और आपकी खून पसीने की कमाई को कोई दूसरा लाभ न ले सके |
जनहित में जारी
