पीएम मोदी को राखी बांधने वाली 'बहन' का धनबाद में निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'बहन' शरबती देवी का शनिवार को निधन हो गया. पीएम मोदी को राखी बांधने वाली शरबती देवी झारखंड के धनबाद में रहती थीं. पिछले साल प्रधानमंत्री कार्यालय में बुलाकर पीएम ने शरबती देवी से राखी बंधवाई थी.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 103 वर्षीय विधवा शरबती देवी को अपने आवास पर बुलाकर उनसे राखी बंधवाई थी. उस समय PMO की ओर से उनकी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट भी की गई थी.


शरबती देवी ने 50 साल पहले अपने भाई को खो दिया था, जिसके बाद इस बार उनके बेटे ने पीएम को चिट्ठी लिखकर इस बात को कहा. मोदी ने उन्हें अपने यहां आमंत्रित किया और राखी बंधवाई.


गौरतलब है कि रक्षाबंधन के दिन राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक बच्चों से राखी बंधवाते हैं, लेकिन पिछले साल बीते रक्षा बंधन के अवसर पर पीएम मोदी ने शरबती देवी की इच्छा के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय में राखी बंधवाई थी.

Source : आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin