फरवरी में मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर का आंख मारते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो रिलीज होते ही वो इंटरनेट सनसनी बन गई थीं. लगता है उन्हें इस वीडियो का बहुत फायदा मिला है और उनके हाथ बॉलीवुड की फिल्म लग गई है.
वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा- फिल्म में हीरोइन का रोल बड़ा नहीं है, लेकिन प्रिया आंख मारके ही रातों-रात बहुत पॉपुलर हो गई हैं. बॉलीवुड को उनमें दिलचस्पी है.
Source : Aajtak
Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया को रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' मिल गई है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं.
खबरों के मुताबिक, वीडियो वायरल होते ही प्रिया के पास बहुत से ऑफर्स आने लगे थे. 'सिम्बा' को को-प्रोड्यूस कर रहे करण जौहर भी चाहते थे कि फिल्म में प्रिया को लिया जाए. प्रिया इससे पहले रणवीर के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं.
'सिम्बा' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर पुलिस के रोल में हैं. फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी.
