अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की अफवाह, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

राजस्थान में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जयपुर, जोधपुर समेत प्रदेशभर में लोगों ने वाट्सएप ग्रुप्स पर बिना इसकी पुष्टि किए कि यह सूचना सच या झूठ, श्रद्धांजलि तक दे दी. हालांकि देर रात तक इस सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे फेक भी बताते नजर आए.



बता दें कि सितंबर 2015 में भी इस तरह की अफवाह उड़ी थी और उड़ीसा के बालासोर जिले के एक प्राइमरी स्कूल में तो श्रद्धांजलि सभा तक का आयोजन कर दिया गया था. वाजपेयी को श्रद्धांजलि के बाद स्कूल की छुट्टी भी कर दी गई थी. जब निधन की खबर झूठी निकली तो जिला कलेक्टर ने स्कूल प्राचार्य को निलंबित कर दिया था.

Source : न्यूज़ 18

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin