47 साल पुराने यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता जीतेंद्र जायेंगे जेल ?


मशहूर फिल्म स्टार जीतेंद्र पर उनकी एक रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शिमला के महिला थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला साल 1971 का है जब वो महिला 18 साल की थी और अभिनेता जीतेंद्र 28 के थे। जीतेंद्र पर आरोप है कि अपनी फिल्म की शूटिंग दिखाने के लिए वो महिला को शिमला लेकर आए थे। महिला के पिता ने भी यही सुनकर उसे साथ जाने की इजाजत दे दी। रात को शिमला के एक होटल में नशे में धुत होकर जीतेंद्र ने महिला का यौन उत्पीड़न किया।

महिला ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वो इतने साल तक अपने माता-पिता की वजह से खामोश रही। लेकिन वो अब गुजर चुके हैं इसलिए उसने शिकायत करने का फैसला कर लिया। महिला ने शिकायत पत्र भेजकर जीतेंद्र पर एफआईआर की मांग की है।

महिला जल्द ही शिमला आकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने वाली है। शिकायत के आधार पर जीतेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस लगातार सच्चाई की जांच में जुटी है, और महिला के साथ लगातार संपर्क में है।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin